{"_id":"695aa6801d6ac900c201e4fa","slug":"blood-donation-camp-organised-on-the-birthday-of-mp-deepender-hooda-jind-news-c-199-1-sroh1006-146479-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी25-सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर लगाए शिविर में रक्तदाता को हेमलेट देते हुए जि
जींद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के 48वें जन्मदिन पर रविवार को पालवां गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर युवा हलकाध्यक्ष संदीप वर्मा, आर्यन श्योकंद की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, युवा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें 20 यूनिट एकत्रित हुई।
इस दौरान ऋषिपाल हैबतपुर ने स्वयं 50वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। पत्रकार वार्ता में ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि जब भी चपरासी लेवल की नौकरी होती है तो हरियाणा के युवाओं को भर्ती किया जाता है।
जैसे ही ए-बी ग्रेड की नौकरियां होती है तो हरियाणा से बाहर के युवाओं को भर्ती किया जाता है जबकि हरियाणा के युवा उपेक्षित हैं। पांच हजार के करीब पद खाली पड़े हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ अपना गुणगान करने पर लगी हुई है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिलों में पार्टी के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की है।
विज्ञापन
जल्द ही एक दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।