फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khatu Shyam's Nishan Yatra will be held on 22nd

Jind News: 22 को निकलेगी खाटू श्याम की निशान यात्रा

Mon, 19 Oct 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's Nishan Yatra will be held on 22nd
जींद। श्री श्याम परिवार सेवा समिति जींद की ओर से 22 अक्तूबर को बाबा खाटू श्याम की भव्य पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के समापन के बाद बनखंड महादेव स्थित श्री श्याम मंदिर में संकीर्तन का आयोजन होगा। समिति के प्रधान दीपक चावड़िया ने बताया कि निशान यात्रा सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक श्री कृष्णा विजय मंदिर से शुरू होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटियाला चौक और रुपया चौक के रास्ते बनखंड महादेव मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद शाम चार बजे श्री श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन होगा। कीर्तन में भजन गायक नरेश भजनी, राकेश गोयल, साहिल अत्री, जतिन धवन, जिले सिंह और रोहित राजपूत बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी कार्यक्रम में सहयोग कर रही हैं। दीपक चावड़िया ने श्रद्धालुओं से निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लेने और कीर्तन में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed