{"_id":"574c89a24f1c1b7a28109a1c","slug":"blame-bu-saini-congress-inelo-and-khap-for-burninig-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, इनेलो, कांग्रेस और खापों ने भड़काई आंदोलन में हिंसा : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, इनेलो, कांग्रेस और खापों ने भड़काई आंदोलन में हिंसा : सैनी
jind
Updated Tue, 31 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बैठक को संबधित करते सैनी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के वरिष्ठ नेता कर्मबीर सैनी ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरा इनेलो, भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ खाप चौधरियों ने भी हिंसा भड़काई है। सैनी ने कहा कि इसके बावजूद सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सैनी ने सरकार से सवाल किया कि वह प्रदेश की सवा दो करोड़ जनता के साथ है या फिर उपद्रवियों के साथ। प्रदेश सरकार पर लोगों से छलावा करने के आरोप लगाते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता कर्मबीर सैनी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा के लोगों ने बड़े-बड़े वादे किए और अब लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इसी का परिणाम है कि निडाना गांव में पांच युवकों को पानी के लिए जान गंवानी पड़ी। सैनी ने कहा कि यदि एक सप्ताह में निडाना के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो वे महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश भर के मारे गए नौजवान को यदि न्याय नहीं मिला तो बसपा जंतर-मंतर तक पद यात्रा करके धरना भी देगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम ने भी साधा सरकार पर निशाना
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजाराम ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीब लोगों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि दलितों व पिछड़ों की खाली पड़ी नौकरियों को सरकार भर नहीं रही है। सरकार को बैकलॉग पूरा करना चाहिए। जाट आरक्षण मामले पर राजा राम ने कहा कि सरकार की नियत साफ नहीं है। यदि सरकार की नियत साफ होती तो आज हरियाणा की हालत यह नहीं होती।
डॉ. अंबेडकर के नाम का ढोंग कर रही है सरकार
इस दौरान बसपा नेता कर्मबीर सैनी ने कहा कि सरकार यदि वास्तव में डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस मनाना चाहती है तो उसे दलित एवं पिछड़ों की नौकरियों में बैकलॉग को पूरा करना चाहिए। किसी एक जिले का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए।