फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   blaim over teacher

होम वर्क नहीं करने पर छात्राओं की डंडों से पिटाई

Fri, 27 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Fri, 27 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
blaim over teacher
शहर के भारत सिनेमा रोड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा होम वर्क नहीं करने पर प्राध्यापिका ने डंडों से पिटाई कर दी। छात्राओं की पिटाई को लेकर परिजन स्कूल में पहुंच गए और प्राध्यापिका पर छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजनों ने अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने और उसका तबादला करने की मांग की। स्कूल में लगभग पौने घंटे तक हुए हंगामे के बाद प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नहीं होगी। आश्वासन के बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन


वीरवार सुबह स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लगभग आधा दर्जन छात्राओं के परिजन स्कूल के प्रांगण में पहुंचे। यहां परिजनों ने स्कूल में मनोविज्ञान की प्राध्यापिका संध्या पर 11वीं कक्षा की छात्राओं की डंडों से पिटाई करने तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राध्यापिका उनकी बेटियों को बदनाम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि प्राध्यापिका ने कक्षा की सभी छात्राओं को होम वर्क दिया था, लेकिन होम वर्क नहीं कर पाने के चलते 19 नवंबर को प्राध्यापिका ने कक्षा की सभी 50 छात्राओं की डंडों से पिटाई कर दी। परिजन मायसिंह, हवासिंह, धर्मबीर ने बताया कि जब उनकी बेटी घर पर पहुंची तो उनके हाथों पर सूजन थी।

डंडों की पिटाई से डरकर छात्राएं दो-तीन दिन तक स्कूल में नहीं गईं। जब इस बारे में फोन पर बात की तो प्राध्यापिका ने भविष्य में पिटाई नहीं करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को छात्राएं स्कूल में पहुंची तो प्राध्यापिका संध्या ने उनके साथ अभद्र भाषा में प्रयोग किया। इसको लेकर छात्राएं तथा प्राध्यापिका आमने-सामने हो गईं।

छात्राओं ने घर जाकर इस बारे में परिजनों को अवगत कराया। वीरवार कोलगभग आधा दर्जन छात्राओं के परिजन स्कूल में पहुंचे और प्राध्यापिका संध्या के तबादले की मांग की। परिजनों ने कहा कि अगर प्राध्यापिका का तबादला नहीं हुआ तो स्कूल का माहौल खराब हो जाएगा। इस मामले को वे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक उठाएंगे।

प्राध्यापिका और परिजन हुए आमने-सामने
स्कूल में पहुंचकर परिजन प्राचार्य के कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। स्कूल प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने प्राध्यापिका संध्या को परिजनों के पास ही बुला लिया। इसके बाद परिजनों ने उस पर जमकर भड़ास निकाली। इस पर प्राध्यापिका ने परिजनों के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे परिजन भड़क गए। इसके बाद प्राध्यापिका को स्टाफ रूम में बैठा दिया। बाद में स्कूल स्टाफ ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया।

गलत इल्जाम लगाती है प्राध्यापिका
अभिभावक हवासिंह ने बताया कि प्राध्यापिका संध्या ने डंडों से पिटाई की और कक्षा की सभी छात्राओं पर गलत इल्जाम लगाकर उनको बदनाम कर रही है। इसके लिए आज भी जब बात की गई तो प्राध्यापिका ने उनके सामने भी छात्राओं पर इल्जाम लगाए हैं। इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उस पर लगाए गए आरोप निराधार
प्राध्यापिका संध्या ने कहा कि परिजनों ने अभद्र भाषा तथा डंडों से पिटाई के जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। छात्राओं द्वारा होम वर्क नहीं करने पर केवल धमकाया था। अभद्र भाषा का प्रयोग का तो सवाल ही नहीं उठता।


उच्च अधिकारियों को कराया जाएगा अवगत
स्कूल के प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने कहा कि स्कूल के माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। प्राध्यापिका के डंडों से पिटाई तथा अभद्र भाषा के जो आरोप लगाए है, इसकी जांच की जाएगी। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed