फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BKU demands from the government to continue the purchase of mustard

Jind News: भाकियू ने सरकार से की सरसों की खरीद चालू रखने की मांग

Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
BKU demands from the government to continue the purchase of mustard
नरवाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंदर घासीराम नैन और महासचिव जियालाल ने कहा कि सरसों की खरीद सरकार बंद न करे। किसान की फसल मंडी में तोल होते ही किसानों की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है वह गेहूं या दूसरी फसल खरीदने वाले की हो जाती है। लिफ्टिंग तुरंत की जानी चाहिए यह सरकार की जिम्मेदारी है। किसान का पैसा खाते में तोल के 24 घंटे के अंदर भेजा जाए ताकि किसानों ने बिक्री के दिन से आगे का ब्याज न देना पड़े घटती का किसान कोई जिम्मेदार नहीं हैं। मंडी में लिफ्टिंग माल के हिसाब से संसाधनों को बढा कर जल्दी की जाए क्योंकि महीने भर खुले में पड़ी गेहूं की चोरी आगजनी बरसात से नुक्सान होता है इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है। किसान घटती का कोई जिम्मेदार नहीं हैं। जितने दिन गेहूं खुले में पड़ी रहने पर आढती पर सरकार घटती लगाती है जो गलत है। लिफ्टिंग अगर ढिली होती है तो मजदूरों पर भी असर पड़ता है जो काम दस दिन में होना होता वही काम सरकार की वजह से महीने में होता है। इस हिसाब से मजदूर 20 दिन बिना काम के रहा। सारा दिन बिना काम के रोटी खा कर वापस बिना कुछ लिए घर आ जाता है। कैथल मंडी में सरकारी खरीद का समय 30 अप्रैल तक ही निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed