फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP will fight the upcoming assembly elections alone on its own: Brijendra Singh

आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी भाजपा : बृजेंद्र सिंह

Mon, 18 Dec 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will fight the upcoming assembly elections alone on its own: Brijendra Singh
17जेएनडी29: सरपंचों को पानी के टैंकर सौंपते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
नरवाना। कस्बे के सर छोटू राम पार्क में रविवार को हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे और सांसद निधि के तहत पांच ग्राम पंचायतों अमरगढ़, धमतान साहिब, कलोदा कलां, दनोदा खुर्द व उझाना में पानी के टैंकरों की सौगात दी। इन टैंकरों को सांसद बृजेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का जजपा के साथ गठबंधन सरकार चलाने तक था यह गठबंधन चुनावी गठबंधन नहीं था। सरकार को इससे कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनावी नतीजों में देखा जा चुका है जिस प्रकार से भाजपा तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से जीती है इस जीत के साथ वहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विश्वास जताया है। उससे साफ है कि भाजपा को हरियाणा में सरकार बनाने के लिए किसी सहारे व गठबंधन की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर नरेंद्र सरपंच अमरगढ़, सुनील सरपंच उझाना, जितेंद्र सरपंच दानोदा खुर्द, मोनू सरपंच भिखेवाला, जनक सरपंच जाजनवाला, जयप्रकाश सरपंच सैंथली, छोटू राम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिहं नैन, एडवोकेट सुशील नायक, हरेंद्र डूमरखा, संजीव डूमरखा, रामनिवास खरक भूरा, रामेहर दनोदा, गुरनाम पाहलवान, जगदीश उझाना, सुदेश चोपड़ा, प्रधान रणधीर चहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed