{"_id":"69137a61bf750aec010f074d","slug":"bjp-running-away-from-public-issues-politicizing-even-the-honor-of-martyrs-selja-jind-news-c-199-1-sroh1009-143728-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जनता के मुद्दों से भाग रही, शहीदों के सम्मान पर भी राजनीति : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जनता के मुद्दों से भाग रही, शहीदों के सम्मान पर भी राजनीति : सैलजा
Tue, 11 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है, शहीदों के सम्मान पर भी राजनीति : कुमारी सैलजा
नरवाना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असली मुद्दों से भाग रही है और शहीदों के सम्मान पर भी राजनीति कर रही है। यह बात उन्होंने मंगलवार को गांव जाजनवाला में पत्रकार वार्ता में कही।
सांसद कुमारी सैलजा ने गांव जाजनवाला में शहीद अमरजीत सिंह के घर जाकर अमरजीत सिंह की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार का मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र सिरसा लोकसभा का हिस्सा है। इसलिए वह समय-समय पर यहां आकर जनता की समस्याएं सुनती हैं। इससे पहले नरवाना आकर लोगों की शिकायतें सुनीं ताकि उनकी आवाज सीधे दिल्ली तक पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि जनसेवा करना है। भाजपा पर हमला बोलते हुए सैलजा ने कहा कि सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के नेता जनता के बीच जाकर अपने कार्यों की बात करने की बजाय विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त रहते हैं। बिहार चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले यह साफ करना चाहिए कि उनका अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
जनता अब उनकी चालों को समझ चुकी है और आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार बनेगी जो विकास की नई लहर लेकर आएगी। धान घोटाले के मुद्दे पर बोलते हुए सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही वोट चोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेगी।
इसमें हरियाणा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल धान खरीद और भुगतान को लेकर किसान परेशान रहते हैं लेकिन सरकार आंखें बंद किए बैठी है। भाजपा बार-बार वादे करती है लेकिन धरातल पर कोई कदम नहीं उठाती।
जाजनवाला के शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान के सवाल पर सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है। शहीदों के परिजनों से सरकार ने जो वादे किए, वह अब तक अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन मौजूदा सरकार इस जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।