फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP made Panna Pramukh, Congress did not even become District President: Minister of State

भाजपा ने बनाए पन्ना प्रमुख, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तक नहीं बनें : राज्यमंत्री

Mon, 11 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP made Panna Pramukh, Congress did not even become District President: Minister of State
जींद, नरवाना । लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री कमलनाथ गुप्ता ने रविवार को नरवाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने की। इस दौरान कमलनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा पार्टी कैडर बेस पार्टी है यहां सब उसूलों से होता है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख बना दिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से आजतक जिला अध्यक्ष नहीं बने। अभी भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं चुने। उससे पहले की कार्यालय बना दिए। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों की निगरानी के लिए तीन क्लस्टर बना दिए। सभी 90 विधानसभाओं के संयोजक बना दिए। कोर कमेटी बना दी जबकि कांग्रेस ने चुनावों को देखते हुए कुछ भी नहीं किया। भाजपा के कार्यकाल में अभिनंदन को दो दिन में पाकिस्तान ने रिहा किया, चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई, धारा 370 शांतिपूर्वक समाप्त की गई। कमलनाथ गुप्ता ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस लिया जाएगा। चौथे कार्यकाल में चीन से काबिज जमीन वापस ली जाएगी, पांचवे कार्यकाल में पाकिस्तान व बांग्लादेश को भारत में मिलाया जाएगा। इस कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। सडक़ों निर्माण में भारत देश सबसे ज्यादा तरक्की कर रहा है। जहां ट्रांसपोर्ट बढि़या है वहां सबकुछ बढि़या है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में एचसीएस की भर्ती के लिए 5.5 करोड़ की बोली लगती है जबकि भाजपा सरकार में पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश उझाना, भगवती बागडी, शीशपाल भाणा, सुदेश चोपड़ा, दिनेश लेबर कमीशनर, रिछपाल शर्मा, अमित ढाकल, सज्जन गर्ग, ईश्वर गोयल, बलविंद्र धीमान, विरेंद्र नैन, वीरभान ग्रोवर, शिव कुमार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed