{"_id":"67b399152866954edc0c7311","slug":"bjp-gives-mayor-ticket-from-panipat-to-narwanas-daughter-komal-saini-jind-news-c-199-1-jnd1001-130195-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना की बेटी कोमल सैनी को भाजपा ने दी पानीपत से मेयर की टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना की बेटी कोमल सैनी को भाजपा ने दी पानीपत से मेयर की टिकट
Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी31: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्मानित करते हुए सैनी समाज के लोग। संवाद
नरवाना। शहर के जयभगवान सैनी की बेटी कोमल सैनी को भाजपा ने पानीपत से मेयर की टिकट दी है। इसको लेकर नरवाना में सैनी समाज व परिवार में खुशी का माहौल है। इसको लेकर समाज के लोगों ने सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और संगठन का आभार जताया।
इसी कड़ी में सोमवार को सैनी समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया और आभार जताया। पूर्व जेई जय भगवान सैनी ने कहा कि भाजपा एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी देती है। उनकी बेटी कोमल सैनी इस जिम्मेदारी को बड़ी निष्ठा से निभाएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश सरपंच रेवर, सतबीर सैनी पूर्व सरपंच, जय भगवान सैनी पूर्व जेई, सैनी सभा धर्मार्थ नरवाना प्रधान व पूर्व पार्षद कर्मवीर सैनी, सतप्रकाश सैनी, पूर्व प्रधान धर्मवीर सैनी, सतीश सैनी, मंजीत सैनी, महावीर सैनी, जोगिंदर, रामपाल रेवर मौजूद थे।