फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP district secretary Vinod resigns in support of farmers

किसानों के समर्थन में भाजपा के जिला सचिव विनोद का इस्तीफा

Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP district secretary Vinod resigns in support of farmers
जींद। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में भाजपा के जिला सचिव विनोद शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विनोद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा सत्ता में आई है। आज प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार है, लेकिन सरकार किसानों की बात नहीं मान रही। इससे वह काफी आहत हैं।
विज्ञापन

विनोद शर्मा ने कहा कि वह भी एक किसान के बेटे हैं। आज देश का अन्नदाता ठंड में सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है। ठंड के कारण कई किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार को किसान हित के लिए चाहिए कि वह कृषि कानूनों को वापस ले। उन्होंने कहा कि जब किसान नहीं चाहता कि कृषि कानून लागू हो तो सरकार द्वारा इतनी हठधर्मिता अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed