फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bjp congrss workers clashed during the demonstraion

रोष प्रदर्शन के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

Sat, 18 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bjp congrss workers clashed during the  demonstraion
धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर बढने का प्रयास करते कांग्रेसी। - फोटो : Jind
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह द्वारा किसान आंदोलन को पंजाब की बजाय दिल्ली व हरियाणा में करने के बयान के विरोध में भाजपा द्वारा शनिवार को गांधी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सफीदों के कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास मिनी बाईपास पर नारेबाजी शुरू की, दूसरी तरफ से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए मिनी बाईपास पर पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच में मिनी बाईपास के डिवाइडर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा दीवार बनाई गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच करीब दो घंटे नारेबाजी रही। इस दौरान कई बार दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को टाल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी पुष्पा खत्री, धर्मबीर खर्ब, जितेंद्र कुमार व नरवाना के डीएसपी साधुराम भी तैनात रहे। करीब दो घंटे तक प्रशासन की सांसे फूली रही। बाद में करीब 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता अपना धरना समाप्त कर चले गए और कांग्रेसियों ने भी नारेबाजी बंद कर दी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जब पुलिस व भाजपाई हुए आमने-सामने। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ बढ़ रहे भाजपाईयों को रोकते पुलि?

जब पुलिस व भाजपाई हुए आमने-सामने। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ बढ़ रहे भाजपाईयों को रोकते पुलि?- फोटो : Jind

 भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सुरक्षा दीवार बनाए खड़े पुलिस के जवान।

भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सुरक्षा दीवार बनाए खड़े पुलिस के जवान। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed