फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP-Congress contest in Jind, Uchana Kalan, Tikona, Julana and Safidon

Jind News: जींद, उचाना कलां में तिकोना, जुलाना व सफीदों में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

Sat, 05 Oct 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress contest in Jind, Uchana Kalan, Tikona, Julana and Safidon
04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।
जींद। जिले में दस लाख 27 हजार 123 मतदाता पांच विधानसभा सीट पर 72 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिले की जींद, उचाना कलां में तिकोना, जुलाना व सफीदों में भाजपा-कांग्रेस और नरवाना में भाजपा और इनेलो में आमने सामने की टक्कर है। नरवाना में एक प्रमुख पार्टी की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। जींद और उचाना में एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी भी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। सभी प्रत्याशी एक महीने से अपनी जीत के लिए पसीना बहा रहे थे।
विज्ञापन

जुलाना विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर मुख्य मुकाबला दो प्रमुख पार्टियों के बीच देखने के लिए मिल रहा है। यहां से कांग्रेस पार्टी से विनेश फोगाट और भाजपा से कैप्टन योगेश बैरागी चुनाव मैदान में है। विनेश के आने से इसे जिले की हॉट सीट माना जा रहा है। यहां पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है।
विज्ञापन

कुल मतदाता : 184935
पुरुष : 99852
महिला : 85081

ट्रांसजेंडर : 2
मतदान केंद्र : 200
सफीदों विधानसभा क्षेत्र

इसी सीट पर मुख्य मुकाबला दो प्रमुख पार्टियों के बीच है। मगर यहां भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बच्चन सिंह आर्य और जसबीर देशवाल भी पूरी टक्कर दे रहे हैं। यहां से कांग्रेस के सुभाष गांगोली और भाजपा के रामकुमार गौतम मैदान में हैं। जिस समय रामकुमार गौतम का नाम यहां से घोषित हुआ था, उस समय उनको काफी कमजोर माना जा रहा था, लेकिन अब स्थिति काफी बदल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता: 195528
पुरुष : 104603
महिला : 90924
ट्रांसजेंडर : 1
मतदान केंद्र : 196
जींद विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर तिकोना मुकाबला दिख रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल के बीच मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है। तीनों ही प्रत्याशी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं हैं। प्रदीप गिल को जितने वोट मिलेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनौती उतनी ही बड़ी होगी।
कुल मतदाता: 203721
पुरुष : 106903

महिला : 96815

ट्रांसजेंडर : 3
मतदान केंद्र : 192
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र

इस सीट मुकाबला कड़ा होने वाला है। यहां पहले कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह और जजपा के दुष्यंत चौटाला के बीच मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब इनके बीच में कांग्रेस के बागी निर्दलीय वीरेंद्र घोघड़िया भी आ गए हैं। घोघड़िया ने नगूरां और उचाना में बड़ी रैली करके काफी कुछ बदला है। उनकी मार्मिक अपील मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने भी अपनी पैठ बनाई है। यदि जाट वोट बंट गया तो इसका फायदा तीसरे को मिलेगा।
कुल मतदाता : 218507
पुरुष : 117088

महिला : 101419

मतदान केंद्र : 223
नरवाना विधानसभा क्षेत्र


इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और इनेलो में देखने को मिल रहा है। इनेलो की विद्या रानी दो बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव हार चुकी हैं। टिकट न मिलने पर वह इनेलो में शामिल हो गईं और उनके इनेलो-बसपा उम्मीदवार बनाया गया। यहां बसपा मतदाताओं की संख्या काफी अच्छी है। यहां पर मुख्य मुकाबला इनेलो और भाजपा में देखने के लिए मिल रहा है, मगर कांग्रेस के सतबीर दबलैन को भी कम नहीं आंका जा सकता है। कांग्रेस का अपना वोट बैंक है।

कुल मतदाता : 224432
पुरुष : 118943

महिला : 105488
ट्रांसजेंडर : 1

मतदान केंद्र : 225

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

04जेएनडी27 : महावीर गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed