फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP and Congress are not concerned with SYL canal, their only aim is to grab votes in Punjab.

Jind News: भाजपा व कांग्रेस को नहीं एसवाईएल नहर से सरोकार, पंजाब में वोट हथियाना ही मकसद

Mon, 01 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 01 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress are not concerned with SYL canal, their only aim is to grab votes in Punjab.
31जेएनडी33 : पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला। संवाद
जींद। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस कभी भी हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलवाने का काम नहीं करेंगी। क्योंकि इन दोनों पार्टियों की नजर पंजाब के वोट बैंक पर है। वह पंजाब के लोगों को हरियाणा के हिस्से का पानी देने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। यह दोनों पार्टियां कभी नहीं चाहती कि हरियाणा को उनके हिस्से का पानी मिले। यह बात जींद की रविदास धर्मशाला में एक समारोह में कही। हालांकि यहां पर दर्जनों लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर इनेलो में आस्था जताई।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का राज बनने पर सबसे पहला काम होगा कि हरियाणा को पंजाब से उनके हिस्से का पानी दिलवाना, ताकि यहां के किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि जो उनके हिस्से का पानी नहीं देेंगे वह उनके रास्ते बंद करने का काम करेंगे। वह हरियाणा के पानी को दिल्ली में नहीं देंगे। जब तक प्रदेश के किसानों की जरूरत पूरी नहीं होगी। वह उनके हितों के लिए सदैव लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

उचाना में स्कूल प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ मामले में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हुड्डा शासनकाल में प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय मुकदमों को वापस लिया गया था। हुड्डा ने भी बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों का साथ दिया है। उन्होंने विधानसभा में भी यह आवाज उठाई थी। अगर कोई महिलाओं का सम्मान कोई करता है या ताकत देता है तो वह काम इनेलो करेगी। इस दौरान उन्होंने सुनील राज बामनिया के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि यह शुरूआत है। आगामी समय में प्रदेश के और भी बड़े चेहरे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed