फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh will join Congress today with full party strength, will have deep impact on Haryana politics

Haryana: पूरे दल-बल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह, हरियाणा की राजनीति पर पड़ेगा गहरा असर

Tue, 09 Apr 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर दलबदल का सिलसला जारी है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह कांग्रेस दामन थामने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

विज्ञापन
Birendra Singh will join Congress today with full party strength, will have deep impact on Haryana politics
पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जींद जिले की राजनीतिक पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे हैं।

विज्ञापन

 

तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। अब वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आ गए हैं।



जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पड़ेगा राजनीतिक प्रभाव
बीरेंद्र सिंह जब कांग्रेस में थे तो वह अपने साथियों को कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए काफी दबाव बनाते थे। उन्होंने अपने समय में कांग्रेस का टिकट भी कई लोगों को दिलवाया था। उस समय कांग्रेस में उनकी काफी मजबूत स्थिति थी। अब एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ पूरे हरियाणा की राजनीति पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed