{"_id":"6058d8dc8ebc3ee6487f0dea","slug":"bike-riding-youths-snatch-49-thousand-rupees-from-woman-jind-news-rtk601176096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने महिला से छीने 49 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने महिला से छीने 49 हजार रुपये
विज्ञापन
रुपये छीनने के बारे में जानकारी देती माया। संवाद
- फोटो : Jind
खानसर चौक पर सोमवार दोपहर में तीन बजे बाइक सवार दो युवकों ने अंटा गांव निवासी महिला से 49 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। युवकों को पकड़ने के लिए आसपास के दुकानदारों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों के हथियार लहराने के कारण दुकानदार लौट आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की, मगर आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटे खंगाल रही है।
गांव अंटा निवासी माया अपनी दो बेटियों के साथ दोपहर में दो बजे के आसपास एचडीएफसी बैंक में पैसे निकलवाने के लिए पहुंची थी। यहां से वह 49 हजार रुपये निकालने के बाद अपनी बेटियों के साथ पैदल ही खानसर चौक पर पहुंची। इस दौरान बाइक सवार दो वहां पर आए और उससे रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। एक युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हथियार निकालकर दुकानदारों की तरफ लहरा दिया, जिससे वे डकर लौट गए। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी अब्बास खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
बेटी को देने के लिए निकवाए थे रुपये
माया ने बताया कि वह गांव अंटा में ही स्थित हैचरी में मजदूरी करती है। उसने पैसा बेटी को देने के लिए निकाले थे। इसके लिए 49 हजार रुपये निकलवाए थे। उसने पैसे अपने पास थैले में रखे थे, जो आरोपी छीनकर ले गए।