फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike riders put chilli in bank friend's eyes and snatched money

Jind News: बैंक मित्र की आंख में मिर्ची डालकर रुपये छीन ले गए बाइक सवार

Sat, 25 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike riders put chilli in bank friend's eyes and snatched money
25जेएनडी02: घटना के बाद कुर्सी पर पड़ी मिर्च। संवाद।
जींद। उचाना के महाराजा अग्रसेन चौक पर बैंक के बैंक मित्र कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर एक लाख रुपये की नकदी छीनकर बाइक सवार युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी बलवान बूरा, चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बैंक मित्र बलकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह नौ बजे वह अपने मित्र बैंक में सफाई कर रहा था। इस दौरान एक युवक आया। युवक के हाथ में बैंक की कॉपी थी। इस दौरान युवक ने कहा कि उसने खाते में कुछ रुपये डलवाने हैं। इस पर उसने कहा कि सफाई करने के बाद थोड़ी देर में वह रुपये डाल देगा। जब वह रुपये डालने के लिए कुर्सी पर बैठा तो युवक ने उसकी आंखों में मिर्ची फेंक दी। जिस से उसकी आंखें बंद हो गई। इस दौरान वह उसका थैला उठाकर भाग गया। थैले में एक लाख रुपये के करीब नकदी थी। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी नकदी लेकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी बलवान बूरा ने बताया कि पुलिस ने बलकार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed