{"_id":"6768573ef9bb4c0a6b08b7cc","slug":"bike-rider-snatches-bag-full-of-rs-60-from-woman-jind-news-c-199-1-sroh1006-127379-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक सवार ने महिला से छीना 60 रुपये से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक सवार ने महिला से छीना 60 रुपये से भरा बैग
Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
जींद। बाइक सवार ने शहर के बैंक रोड पर महिला को टक्कर मारकर बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में 60 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और अन्य कागजात थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ छीनाझपटी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के सुभाष नगर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक रोड पर जनरल स्टोर चलाता है। 20 दिसंबर की शाम सात बजे उनकी मां उषा बैग लेकर दुकान के बाहर खड़ी थीं। उसी समय पीछे से एक बाइक सवार आया उनकी मां को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार उनकी मां से बैग छीनकर फरार हो गया। उसने बाइक चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। राहुल ने बताया कि बैग में 60 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और अन्य कागजात थे। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।