फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider injured in car collision, one person named

Jind News: कार की टक्कर में बाइक सवार घायल, एक व्यक्ति नामजद

Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in car collision, one person named
शहर के असंध रोड पर कार व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव खेड़ा खेमावती निवासी दलबीर (51) के रूप में हुई है। घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पंजाब के धुरी निवासी बशीर मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव खेड़ा खेमावती निवासी दलबीर ने कहा कि उसने सफीदों-असंध रोड पर ढाबा किया हुआ है। 19 जनवरी को वह मोटरसाइकिल पर घर से अपने ढाबे की तरफ जा रहा था। असंध की तरफ से एक कार चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और उसकी बाइक में टक्कर मारी। सड़क पर गिरकर वह घायल हो गया। राहगीर उसे मौके से उठाकर नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर आए, जहां से चिकित्सकाें ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed