फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bike rider fired on the job, thee people nomination

आढ़ती पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, तीन लोग नामजद

Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bike rider fired on the job, thee people nomination
रविवार रात में कार में सवार होकर अनाज मंडी से घर जा रहे अलेवा निवासी व्यापारी पर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लोगों ने गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली कार के शीशे में लगने से आढ़ती बाल-बाल बच गया। कार पर गोली लगने से आहत आढ़ती को परिजनों द्वारा जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आढ़ती के बयान पर अलेवा और कटवाल के तीन नामजद लोगों के अलावा छह अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान मे अलेवा निवासी आढ़ती राजेंद्र उर्फ लीला ने कहा कि वह अलेवा अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान चलाता है। रविवार देर शाम को अनाज मंडी से कार में सवार होकर घर जा रहा था तो गांव में रामपाल की कोठी के समीप तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक लगाकर उसकी गाड़ी रुकवा ली और फायरिंग कर दी। आढ़ती राजेंद्र ने कहा कि अलेवा निवासी अजमेर, मनजीत व कटवाल निवासी कृष्ण के साथ पैसों का लेनदेन होने से ही उन्होंने अन्य युवकों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी पर गोली चलते ही उसने अपनी सुधबुध खो दी। एसआई मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अलेवा निवासी अजमेर, मनजीत व कटवाल निवासी कृष्ण के छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed