फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies in car collision, 17-year-old Youngman injured

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 17 वर्षीय दोहती घायल

Sat, 30 Oct 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, 17-year-old Youngman injured
जींद। गोहाना रोड पर एसपी आवास के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गए। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और उसकी दोहती घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में रोहतक में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की राम कॉलोनी के व्यक्ति बलवंत सिंहमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 48 वर्षीय ससुर पालाराम कई दिनों से उसके पास ही रहता है। 29 अक्तूबर को करीब 3 बजे वह बाइक से उसकी 17 वर्षीय बेटी मुस्कान को विजय नगर में ट्यूशन के लिए छोड़नेे जा रहा था। जब वह गोहाना रोड स्थित एसपी कार्यालय के पास पहुंचे, तेज रफ्तार में सामने से एक कार आई और उसने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभिषेक नामक युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed