फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies after being hit by vehicle, dead body lying in roadside bushes overnight

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, रातभर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा रहा शव

Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by vehicle, dead body lying in roadside bushes overnight
दिल्ली-पटियाला हाईवे पर बेलरखां गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हमीरगढ़ गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। अनिल का शव रातभर सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा रहा। सुबह सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे संभाला। सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामफल निवासी हमीरगढ़ ने शिकायत में बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी गांव मिर्चपुर में हुई है। चचेरे बहनोई की मौत के बाद वह अपने बेटे अनिल के साथ हमीरगढ़ में रहती है। रामफल ने बताया कि अनिल किसी काम से मंगलवार रात को नरवाना आया हुआ था। जब वह बुधवार सुबह तक नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। सुबह उन्हें सूचना मिली की बेलरखां गांव के पास एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह उसका भांजा अनिल था। वह उसे लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed