फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by unknown vehicle
जींद। जींद-कैथल मार्ग पर तेग बहादुरपुर गांव में गुरुद्वारे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगूरां गांव के अनंतराम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई चंद्र हंस (54) पंडिताई का काम करता था। 20 नवंबर को वह बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जींद जा रहा था। जब वह गांव तेग बहादुरपुर में गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed