फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Big theft in Jind, Thieves entered house by breaking lock, stole cash and jewellery worth lakhs

जींद में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, लाखों की नकदी व गहने गायब, गुरुग्राम गया था परिवार

Tue, 07 May 2024 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 May 2024 11:11 AM IST
सार

जींद में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने स्वर्णकार दुकानदा के घर को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार परिवार गुरुग्राम में माता के दर्शन के लिए गया हुआ था। चोरी की सूचना पीड़ित को पड़ोसियों ने दी। 

विज्ञापन
Big theft in Jind, Thieves entered house by breaking lock, stole cash and jewellery worth lakhs
घर का हाल दिखाता पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के जुलाना कस्बे के वार्ड 11 में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर से लगभग 6 लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये गहने चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


वार्ड 11 निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि वह स्वर्णकार की दुकान चलाता है। सोमवार को शाम के समय वह परिवार के साथ गुरुग्राम में माता के दर्शन के लिए गया हुआ था। घर को ताला लगा हुआ था। जब घर के बाहर का ताला खुला देखा तो पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना प्रदीप को फोन पर दी। प्रदीप ने घर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे लगभग 6 लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये के गहने गायब मिले।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि उसने मकान को बेचकर उसकी 5 लाख 30 हजार राशि भी घर पर ही रखी थी। इसके अलावा 60 से 70 हजार रूपये की नगदी भी रखी हुई थी जोकि चोरी हो गई। उसकी दुकान के काफी गहने जो कि वह घर पर रखता था वो भी चोरी हो गए। प्रदीप ने बताया कि उसे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। चोरी की घटना को अंजाम देकर भागते दो युवक पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश युवक 2 बजकर 55 मिनट पर गली में भागते हुए आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed