फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Big relief: No corona infected found in the district

बड़ी राहत :जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

Tue, 22 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Big relief: No corona infected found in the district
शिविर के दौरान वैक्सीन लगवाते लोग। संवाद - फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण के मामले में सोमवार को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया, न ही किसी संक्रमित की मौत हुई। रविवार को केवल तीन संक्रमित मिले थे। जबकि शनिवार को भी कोई मामला नहीं आया था। जिले में इस समय 35 सक्रिय मामले रह गए हैं।
विज्ञापन

जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 396 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं सोमवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक 21151 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20581 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 535 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बचे 35 संक्रमितों में से चार का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जबकि सात अन्य अस्पतालों में दाखिल हैं। नागरिक अस्पताल में दाखिल चारों लोगों को एक-दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी। सोमवार को नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 610 लोगों के सैंपल लिए। जबकि अब तक 266033 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल हुआ कोरोना मुक्त
नागरिक अस्पताल में फिलहाल चार कोरोना संक्रमित बचे हैं। इनको सोमवार को नए भवन से आपातकालीन वार्ड में शिफ्ट किया गया, ताकि नए भवन को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया जा सके। अब नागरिक अस्पताल की पुराने और नए दोनोें भवनों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। दोनों भवनों को पूरी तरह से सैनिटाइज करके अन्य बीमारियों से पीड़ितों लोगों को दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। लोगों को पूरी तरह से सावधानी बनाए रखनी होगी। मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का लगातार पालन करना होगा, तभी कोरोना से मुक्ति मिल सकती है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
अनाज मंडी में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने लिए लिए 80 लोगों के सैंपल
नई अनाज मंडी में सोमवार को आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अनाज मंडी में पहुंची। डॉ. भोला ने कहा कि नई अनाज मंडी के आढ़तियों, किसानों, मुनीमों, मजदूरों, मार्केट कमेटी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। डॉ. भोला के साथ टीम में डॉ. कुलदीप सिवाच, डॉ. रवि राणा, लैब टेक्नीशियन रोहताश, अनिल, अशोक, दीपक व सुनील की टीम ने सैंपल लिए। इस मौके पर आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान रेढू उर्फ सत्तू, कोषाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, संदीप मलिक, मैनेजर राममेहर शर्मा ने अपना सहयोग दिया तथा अधिक से अधिक लोगों को सैंपल देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed