{"_id":"690e4528aac9e4911102dcd4","slug":"big-cardamom-increased-from-rs-2000-to-rs-2500-per-kg-jind-news-c-198-1-fth1001-228571-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बड़ी इलायची 2 हजार से बढ़कर 2500 रुपये प्रति किलो हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बड़ी इलायची 2 हजार से बढ़कर 2500 रुपये प्रति किलो हुई
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग के पास स्थित एक दुकान में रखे मसाले। संवाद
रेवाड़ी। सर्दी की दस्तक और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही मसालों के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी इलायची के दाम 2 हजार से बढ़कर 2500 रुपये हो गए हैं जबकि छोटी इलायची 3200 रुपये से छलांग लगाकर 4 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
शहर के किराना बाजार में लौंग, जायफल, जावित्री, काली मिर्च, जीरा, बड़ी इलायची, हल्दी और मिर्च जैसे मसालों के दामों में बीते 15 दिनों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दुकानदार सुनील, अजय सैनी और मुकेश ने बताया कि लौंग का भाव 1 हजार रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं जावित्री 2300 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये तक पहुंच गई है। जायफल के दाम 800 रुपये से बढ़कर 1 हजार रुपये और काली मिर्च के दाम 800 रुपये से 950 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जीरा 300 से 400 रुपये, हल्दी 200 से 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी इलायची में देखने को मिली है।
इससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। दाम बढ़ने का कारण मसालों की बढ़ती मांग और कम आवक इसकी मुख्य वजह है। सर्दी में लोग मसालों का अधिक उपयोग करते हैं जिससे बाजार में खपत अचानक बढ़ जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ठंड के दिनों में गरम मसालों की अधिक खपत
शहर की अनाजमंडी के व्यापारी भगवान गुप्ता, दयाल और राजकुमार यादव ने बताया कि इस बार मसालों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक हैं। लौंग, जायफल, छोटी व बड़ी इलायची के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। उनका कहना है कि शादी सीजन की बढ़ती मांग के चलते आने वाले हफ्तों में दामों में और इजाफा हो सकता है। व्यापारियों के अनुसार दिसंबर तक मसालों की मांग में लगातार बढ़ोतरी बनी रहेगी। मौसम ठंडा होने के साथ ही घरों में गरम मसालों का इस्तेमाल बढ़ता है। सब्जियों में इन मसालों की जरूरत हर घर में रहती है। ऐसे में थोक बाजार में कीमतें स्थिर न होने तक उपभोक्ताओं को राहत मिलना मुश्किल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मसाले और उनके दाम प्रति किलो
मसाले-15 दिन पहले दाम-- मौजूदा दाम
लौंग -1000 रुपये-- 1200 रुपये
जावित्री -2300 रुपये-- 2500 रुपये
जायफल -800 रुपये-- 1000 रुपये
काली मिर्च -800 रुपये-- 950 रुपये
बड़ी पीपल -900 रुपये-- 1250 रुपये
जीरा -300 रुपये-- 400 रुपये
हल्दी-200 रुपये-- 240 रुपये
मिर्च-- -220 रुपये-- 240 रुपये
बड़ी इलायची -2000 रुपये-- 2500 रुपये
छोटी इलायची-- 3200 रुपये -- 4000 रुपये
विज्ञापन
शहर के किराना बाजार में लौंग, जायफल, जावित्री, काली मिर्च, जीरा, बड़ी इलायची, हल्दी और मिर्च जैसे मसालों के दामों में बीते 15 दिनों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दुकानदार सुनील, अजय सैनी और मुकेश ने बताया कि लौंग का भाव 1 हजार रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं जावित्री 2300 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये तक पहुंच गई है। जायफल के दाम 800 रुपये से बढ़कर 1 हजार रुपये और काली मिर्च के दाम 800 रुपये से 950 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जीरा 300 से 400 रुपये, हल्दी 200 से 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी इलायची में देखने को मिली है।
इससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। दाम बढ़ने का कारण मसालों की बढ़ती मांग और कम आवक इसकी मुख्य वजह है। सर्दी में लोग मसालों का अधिक उपयोग करते हैं जिससे बाजार में खपत अचानक बढ़ जाती है।
ठंड के दिनों में गरम मसालों की अधिक खपत
शहर की अनाजमंडी के व्यापारी भगवान गुप्ता, दयाल और राजकुमार यादव ने बताया कि इस बार मसालों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक हैं। लौंग, जायफल, छोटी व बड़ी इलायची के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। उनका कहना है कि शादी सीजन की बढ़ती मांग के चलते आने वाले हफ्तों में दामों में और इजाफा हो सकता है। व्यापारियों के अनुसार दिसंबर तक मसालों की मांग में लगातार बढ़ोतरी बनी रहेगी। मौसम ठंडा होने के साथ ही घरों में गरम मसालों का इस्तेमाल बढ़ता है। सब्जियों में इन मसालों की जरूरत हर घर में रहती है। ऐसे में थोक बाजार में कीमतें स्थिर न होने तक उपभोक्ताओं को राहत मिलना मुश्किल है।
मसाले और उनके दाम प्रति किलो
मसाले-15 दिन पहले दाम
लौंग -1000 रुपये
जावित्री -2300 रुपये
जायफल -800 रुपये
काली मिर्च -800 रुपये
बड़ी पीपल -900 रुपये
जीरा -300 रुपये
हल्दी-200 रुपये
मिर्च
बड़ी इलायची -2000 रुपये
छोटी इलायची