{"_id":"6a4406f3e391c5d6fc07e493","slug":"bidhrana-providing-irrigation-benefits-to-farmers-jind-news-c-199-1-jnd1005-155963-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चंदाना से बिधराना तक बनेगा 9 करोड़ का नया माइनर, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चंदाना से बिधराना तक बनेगा 9 करोड़ का नया माइनर, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना विधानसभा क्षेत्र के किसानों को जल्द ही सिंचाई सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। चंदाना से बिधराना तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से नया माइनर बनाया जाएगा।
इसके निर्माण से नरवलगढ़, बाता, खरक पाडवा, शिमला, पिंजूपुरा और बिधराना सहित आसपास के कई गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। कृषि कार्य आसान होगा, फसलों की पैदावार बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि यह माइनर क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके बनने से किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिलेगा, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा चंदाना से बिधराना तक बनने वाला नया माइनर क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इसके बनने से कई गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। सरकार किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़े ऐसे कार्य जारी रहेंगे।