फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bidharana Vidyalaya's folk dance team will represent Haryana at the national level.

Jind News: बिधराना विद्यालय की लोक नृत्य टीम राष्ट्रीय स्तर पर करेगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bidharana Vidyalaya's folk dance team will represent Haryana at the national level.
04जेएनडी16: हौंसला बढ़ाकर टीम को रवाना करते हुए अध्यापक व अन्य। संवाद
नरवाना। रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में पांच से 8 जनवरी तक राष्ट्रीय फॉक डांस और रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना की लोक नृत्य की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अध्यापक नरेश वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के बीच में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन, संकुल सिंगवाल प्रमुख वीरेंद्र मलिक, मुख्य अध्यापक महावीर बनवाला नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और टीम को जीत की शुभकामनाएं देकर रवाना किया। अंग्रेजी अध्यापिका नवनीत की अगुवाई में यह टीम नरेश वत्स द्वारा लिखे 'पर्यावरण संरक्षण' विषय के गीत पर हरियाणवी धमाल मचाएगी। इस अवसर पर संजय भारद्वाज, अजय गोस्वामी, अनिल वत्स, प्रवीण, मुनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed