फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bhuggi accident ladies on cross the tractor, two death

बुग्गी को टक्कर मारते हुए महिलाओं के ऊपर से निकला ट्रैक्टर, दो की मौत

Thu, 20 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Thu, 20 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhuggi accident ladies on cross the tractor, two death
सड़क दुर्घटना।
गांव काब्रछा के खेतों से बैल बुग्गी से घर लौट रही महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी और बुग्गी से गिरी महिलाओं के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली निकल गई और दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव काब्रछा निवासी रत्नपाल के खेतों में बुधवार को तूड़ी का कूप बांधकर घर पर आ रहे थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य तो बाइक पर सवार होकर घर की तरफ निकल लिए, जबकि महिला नरेश देवी व सुदेश देवी बैल बुग्गी लेकर घर की तरफ निकली थी। जैसे ही वह खेतों के कच्चे रास्त से काब्रछा-लोधर रोड पर चढ़ी तो इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और बुग्गी को सीधी टक्कर मार दी। बुग्गी को टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर दोनों को रौंदता हुआ ऊपर से निकल गया। बाद में दोनों महिलाओं को उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने महिला नरेश देवी व सुदेश को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता रत्नपाल ने बताया कि ट्रैक्टर को गांव काब्रछा निवासी सलिंद्र चला रहा था। उसने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बुग्गी को टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सलिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाइक पर आ रहे थे परिवार के अन्य सदस्य
सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। दोनों महिलाएं खेतों में पूरे दिन तूड़ी के कूप को बांधकर पशुओं के चारे को लेकर घर की तरफ निकली थीं। जबकि इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बाइक पर बुग्गी के पीछे आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि खेतों से वापस लौटते समय हादसा हुआ है। ट्रैक्टर चालक सलिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed