फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhandara sweet Bifre businessman killed Operator

मिष्ठान भंडारा संचालक की हत्या पर बिफरे व्यापारी

Sat, 23 Aug 2014 11:47 PM IST
Jind
Jind Updated Sat, 23 Aug 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुराना बस अड्डे के पास स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में व्यापारियों व लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।
शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करके लोगों के साथ मिलकर सुबह जींद-रोहतक मार्ग पर शव रखकर लगभग छह घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम लगने की सूचना पाकर डीएसपी बीरेंद्र दलाल मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी और लोग भड़क गए और डीएसपी के साथ हाथापाई पर उतर आए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी जाम खोलने के लिए तैयार हुए, लेकिन लगभग छह घंटे तक मार्ग जाम रहने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 जुलाना की आदर्श कॉलोनी निवासी गणेश ने पुराने बस अड्डा चौक पर मिष्ठान भंडार की दुकान खोल रखी है।  शुक्रवार देर शाम तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए। युवकों ने पहले दुकान पर चाय पी और मिठाई खाई। इसके बाद युवक दुकान के काउंटर पर पहुंचे और दुकानदार गणेश पर पिस्तौल तानकर दो लाख रुपये की डिमांड की, लेकिन गणेश ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

 इसके बाद युवकों ने गणेशी लाल को दो गोली मार दी। युवक गोली मारते ही मौके से फरार हो गए। बाद में लोगों ने गणेशी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिष्ठान भंडार संचालक गणेश की गोली मारकर हत्या करने की बात कस्बे में आग की तरफ फैल गई। गणेश की हत्या के विरोध तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर दिया और दुकानदार लोगों के साथ मिलकर जींद-रोहतक मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सिंह दलाल व सुरेश मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी से लोगों ने धक्का-मुक्की की। डीएसपी की लोगों ने एक  नहीं सुनी और सड़क पर बैठे रहे तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग जाम खोलने के लिए तैयार हुए। उसके बाद ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

एक युवक को नामजद करके तीन पर मामला दर्ज
जुलाना थाना पुलिस ने मिष्ठान भंडार संचालक गणेश के बेटे अनिल की शिकायत पर पुलिस ने गांव शादीपुर निवासी मनजीत तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि मनजीत ने अपने साथियों के साथ अवैध पिस्तौल तानकर दो लाख रुपये की डिमांड की, लेकिन जब नहीं दिए तो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मनजीत को नामजद करके उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed