फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu placed the demand of running sugar mill in front of CM

Jind News: भाकियू ने सीएम के सामने रखी शुगर मिल चलाने की मांग

Mon, 25 Nov 2024 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu placed the demand of running sugar mill in front of CM
24जेएनडी01: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन देकर शुगर मिल चलवाने की मांग करते किसान। स्रोत
जींद। भारतीय किसान यूनियन की शुगर मिल कमेटी ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। कमेटी ने मांग पत्र सौंपकर 28 नवंबर से शुगर मिल चलाने की मांग रखी। इस पर सीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला, उपप्रधान राममेहर राजपुरा भैण, शुगर मिल कमेटी के प्रधान अजमेर लोहान, उपप्रधान शमशेर, राजेंद्र, सतीश, विरेंद्र, सुभाष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 28 नवंबर से शुगर मिल शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन मिल प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि 10 दिसंबर के बाद शुगर मिल शुरू होगा। किसान अपना गन्ना समय पर लाने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर दूसरी जगहों पर शुगर मिल शुरू भी हो चुके हैं। जींद में शुगर मिल के चलाने में देरी से किसानों को नुकसान होगा। इसलिए शुगर मिल को समय पर ही शुरू किया जाए। किसानों ने बताया कि दो दिन पहले इस मामले में डीसी से मिलकर मांग पत्र सौंप चुके हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से मांगपत्र लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर संज्ञान लेकर समय पर ही शुगर मिल चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed