फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu official formed committees of six villages

Jind News: भाकियू पदाधिकारी ने किया छह गांव की कमेटियों का गठन

Thu, 30 Jul 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu official formed committees of six villages
फोटो 29एसएफडीएम2गांव बागडू कला की कमेटी के पदाधिकारी के साथ भकियू के नेता। स्रोत यूनियन 
सफीदों। भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुधवार को खंड के गांव बागडू कला, बागडू खुर्द, बुढ़ा खेड़ा, ऐचरा खुर्द, रामनगर, हरिगढ़ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। यूनियन द्वारा गांव में यूनियन की ग्रामीण स्तर की कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में कमेटी का गठन प्रेस प्रवक्ता छज्जू राम कंडेला, जिला संरक्षक बारू राम, जिला संरक्षक बलवीर सिंह, जिला उप प्रधान व सफीदों हल्के के प्रधान नवीन कुमार, गांव कुरड के प्रधान गौरव कुमार की देखरेख में किया गया। प्रधान नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गांव बागडू कला में विनोद चहल को संरक्षक, सत्यवान चहल को प्रधान, गांव बागडू खुर्द में परमजीत को संरक्षक, जयप्रकाश को प्रधान, गांव बुढ़ा खेड़ा में प्रवीण को संरक्षक, सीताराम व सुरजीत को प्रधान, गांव ऐचरा खुर्द में रमेश को संरक्षक, राममेहर को प्रधान, गांव रामनगर में तेज सिंह को संरक्षक, प्रदीप को प्रधान, गांव हरिगढ़ में जितेंद्र को प्रधान चुना गया। बैठक में सदस्य भी चुने गए। सभी नव चयनित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद पर ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed