फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu extended support to the movement of sanitation workers

Jind News: सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को भाकियू ने दिया समर्थन

Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu extended support to the movement of sanitation workers
06जेएनडी11- सफाई कर्मचारियों के धरने पर समर्थन देने पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदा​धिक
जींद। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने समर्थन देने का ऐलान किया है। रविवार को यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ रानी तालाब पर सफाई कर्मचारी यूनियन के धरने में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों के धरने में शामिल होंगे और उनकी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में मजबूती से साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनों के दौरान मुकदमे दर्ज होते रहते हैं और समझौते के समय उन्हें वापस भी लिया जाता है।

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को आगे किस रणनीति के तहत चलाना है, इसका फैसला कर्मचारी नेता ही करेंगे। भाकियू उनके हर फैसले में साथ खड़ी रहेगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान भी भारतीय किसान यूनियन सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी होगी। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सफाई कर्मचारियों की मांगों के बारे में जागरूक करेंगे और हर समाज के लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed