{"_id":"6aa1ae696ee64e89070bc4fa","slug":"bhajans-resonate-during-the-chhathi-festival-of-lord-shri-krishna-jind-news-c-199-1-sroh1009-160012-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव में गूंजे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव में गूंजे भजन
विज्ञापन
09जेएनडी34: आयोजित कार्यक्रम में भजन सुनाते हुए कलाकार। स्रोत: आयोजक
जींद। सफीदों गेट स्थित अपराही मोहल्ला के भूतेश्वर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान भजन गायिका अराधना गौतम और आकाश ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्तिमय माहौल में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में देर तक जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
मंदिर संस्था के प्रधान राजपाल सैनी और महासचिव राकेश बंसल ने बताया कि मंदिर में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्मिकता से जोड़ना तथा धार्मिक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार जताया।