{"_id":"66ad17712f0e73b9740364e5","slug":"beo-school-head-class-incharge-will-be-responsible-if-deprived-of-scholarship-jind-news-c-199-1-sroh1006-120906-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर बीईओ, विद्यालय मुखिया, कक्षा इंचार्ज होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर बीईओ, विद्यालय मुखिया, कक्षा इंचार्ज होंगे जिम्मेदार
Fri, 02 Aug 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
02जेएनडी16-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
जींद। मौलिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को वर्ष 2023-24 व 2024-25 के लंबित विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति स्कीम के तहत डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के लिए पत्र जारी किया है।
महानिदेशक ने कहा कि 4 अगस्त तक पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। यदि किसी भी पात्र विद्यार्थी की प्रोफाइल अधूरी रह गई और छात्रवृत्ति प्राप्त करने में विद्यार्थी वंचित रह गया तो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय का मुखिया एवं कक्षा इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।
वर्ष 2023-24 में जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि का लाभ दिया जा चुका है और जिन विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, परिवार पहचान पत्र आईडी पूर्ण नहीं है उनका डाटा एसओपी में दिए गए निर्देशानुसार पूर्ण करने होंगे। ऐसे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के मुखिया को निर्देश दें कि स्कूलस्तर पर वन स्कूल एप पोर्टल के लॉग इन में एसओपी में अंकित दिशा-निर्देश के अनुसार जिन विद्यार्थियों की प्रोफाइल में बैंक अकाउंट, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड और फैमिली आईडी अंकित नहीं है अथवा कॉपी है तो निजी स्तर पर रुचि लेते हुए 4 अगस्त तक हर अवस्था में पूर्ण करें, ताकि 2023-24 व 2024-25 का कोई भी लंबित पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
कक्षा अनुसार मिलती है छात्रवृत्ति
बता दे कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एचआर 147 स्कीम के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 800 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा के 1000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं। वहीं एचआर-1 स्कीम के तहत एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में 740 रुपये, दूसरी कक्षा में 750 रुपये, तीसरी कक्षा में 960 रुपये, चौथी कक्षा में 970 और पांचवीं कक्षा में 980 व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1250 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि उनके खातों में भेजी जाती है।
वर्ष 2023-24 व 2024-25 के लंबित छात्रवृत्ति स्कीम के तहत विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 4 अगस्त तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह समय तक कार्य पूर्ण कर ले। इन निर्देशों की सख्ती से पालन करें। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।