{"_id":"6994adf1adef44b5db041262","slug":"beo-inspected-the-educational-system-and-attendance-register-jind-news-c-199-1-jnd1010-148687-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीईओ ने शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीईओ ने शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर को देखा
Tue, 17 Feb 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी18: गोसाई खेड़ा के स्कूल का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी। स्रोत संस्थान
जुलाना। क्षेत्र के गोसाई खेड़ा गांव स्थित राजकीय मीडिल स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र बांगड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता, उपस्थिति रजिस्टर तथा मिड-डे मील व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए जिससे अधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और विषयों पर पकड़ की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
धर्मेंद्र बांगड़ ने स्कूल स्टाफ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में शिक्षा का स्तर संतोषजनक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की बुनियादी शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास और नवाचारात्मक शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता पर भी संतोष व्यक्त किया और कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।