फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bedi distributed cheques worth 8.62 lakhs to farmers

Jind News: बेदी ने किसानों को बांटे 8.62 लाख के चेक

Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bedi distributed cheques worth 8.62 lakhs to farmers
04जेएनडी23-किसानों और मजदूरों को चेक बांटते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
नरवाना। शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत छह पीड़ित परिवारों को आठ लाख 62 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने गांव हंसडेहर निवासी चरणजीत कौर को पांच लाख रुपये, धनौरी निवासी सुरेश और खरड़वाल की बोहती को 1.25 लाख रुपये के चेक सौंपे।
वहीं झील निवासी चंद्रहास, राजगढ़ ढोबी निवासी सत्यवान और नरवाना निवासी राजेश को प्रत्येक 37 हजार 500 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए। मंत्री बेदी ने कहा कि सरकार खेतों में काम करते समय हुई किसी भी प्रकार की दुर्घटना में किसानों और मजदूरों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के दौरान चाहे वह ट्रैक्टर, थ्रेसर, बिजली का करंट हो या फिर सांप के काटने जैसी घटनाएं हों। इन सभी में यदि कोई मजदूर या किसान शारीरिक रूप से पीडि़त होता है तो सरकार उसकी भरपूर सहायता करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता राशि पीडि़त की चोट या नुकसान की गंभीरता के आधार पर दी जाती है, और यह मदद मार्केट कमेटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव पूजा, मंडी सुपरवाइजर कृष्ण कुमार, भगवानदास, बलदेव वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed