फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Beautify the pond and do not put a lid on the tank

Jind News: तालाब का सुंदरीकरण कर हौद पर नहीं रखे ढक्कन

Sat, 07 Sep 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Beautify the pond and do not put a lid on the tank
अलेवा। जींद-कैथल रोड पर स्थित नगूरां गांव में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर तालाब का सुंदरीकरण तो कर दिया, लेकिन तालाब के किनारों पर छोड़े गए गहरे हौद पर ढक्कन लगाने की जहमत नहीं उठाई। इसके कारण गहरे हौद पशुओं तथा छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आए दिन पशु तथा छोटे बच्चे उक्त खुले पड़े गहरे हौद में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को नगूरां गांव में देखने के लिए मिला। इसमें नगूरां निवासी नरेश की पिछले दो दिन से लापता भैंस तालाब के किनारे छोड़े गहरे हौद में गिर गई थी।
विज्ञापन

नगूरां गांव निवासी भूप सिंह, जगबीर, राजपाल, काला, सुरेद्र, सतपाल, नरेश तथा प्रेम ने बताया कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर नगूरां गांव में तालाब का सुंदरीकरण तो कर दिया, लेकिन उसके किनारे पर बनाए गए गहरे हौद को ढक्कन से बंद करना भूल गए। इसके कारण आए दिन उक्त गहरे हौद मेें पशु तथा बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। उक्त तालाब के पास दो स्कूल होने के बावजूद भी पंचायत विभाग इन पर ढक्कन नहीं लगा रहा है। इससे पंचायत विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष है।
विज्ञापन


पूरा काम करके विभाग को किया हैंडओवर
ठेकेदार बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण के बाद सभी काम पूरे कर संबंधित विभाग को हैंड ओवर कर दिया था। तालाब के साथ लगते गहरे हौद के ढकने के लिए उस समय प्रबंध भी कर दिया था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक ढक्कन क्यों नहीं रखा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौद को ढकने का काम किया जाएगा : जेई

यह काम मेरे से पहले वाले जेई का था। उनका तबादला हो गया है। मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जल्द ही तालाब को ढकने का काम करूंगा। -सूरज, जेई, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed