{"_id":"66ca41d5778b9aee190fec34","slug":"be-an-example-instead-of-an-example-for-others-jind-news-c-199-1-jnd1001-122012-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दूसरों का उदाहरण देने के बजाय उदाहरण वाला बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दूसरों का उदाहरण देने के बजाय उदाहरण वाला बनें
Sun, 25 Aug 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी38: प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ। स्रोत स्वयं
जींद। जिला बाल कल्याण परिषद ने बाल भवन में एक दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड व रेडक्रॉस फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 80 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने शिरकत की, जबकि मुख्य वक्ता डीओसी गाइड ऊषा गुप्ता रहीं।
राजेश वशिष्ठ ने बताया कि हमें अच्छे कार्य के लिए दूसरों के उदाहरण देने चाहिए, लेकिन उससे पहले अपना उदाहरण बनना बहुत जरूरी है, ताकि हर बच्चा समाज को संदेश दे की उसने समाज की भलाई के लिए अपना कुछ योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि स्काउंटिंग विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आज जिस प्रकार से घर, स्कूल व कॉलेज और समाज में दिन-प्रतिदिन ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे समाज को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्काउटिंग गतिविधियों से बच्चों में अच्छा नागरिक बनने के गुण पैदा होते हैं। स्वयं करके सीखने को बच्चा उत्सुक रहता है। बच्चों में नैतिकता के गुण आते हैं, इसलिए हर बच्चा स्काउट से जुड़े। डीओसी ने बताया कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं, इसलिए हर लड़की को पढ़ाई के साथ स्काउटिंग गाइडिंग लेनी चाहिए उन्होंने सभी बच्चों को स्काउटिंग क्लैप व फ्रर्स्ट एड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीत चहल ने बताया की सामाजिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में मददगार होती है, इसलिए कब-बुलबुल, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस गतिविधियों में सभी को जुड़ना चाहिए। ताकि हम सभी समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार मौजूद थे।