फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BDPO not found in the office, the villagers expressed their displeasure while sitting in the office and put the latch inside

कार्यालय में नहीं मिले बीडीपीओ, ग्रामीणों ने नाराजगी जताकर कार्यालय में बैठकर लगाई अंदर की कुंडी

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BDPO not found in the office, the villagers expressed their displeasure while sitting in the office and put the latch inside
ग्रामीणों ने पंचायती विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुधवार सुबह तक जिला प्रशासन व पंचायती विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण बुधवार को सुबह दस बजे गांव की भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पंचायती विभाग की होगी। ग्रामीणों की चेतावनी के बाद बीडीपीओ का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए गांव में डीजल भेज दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक गांव में ऐसा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन

संडील गांव के लोगों ने बताया कि बीडीपीओ अलेवा ने गांव की गली से गंदे पानी की निकासी को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन गांव में ग्राम सचिव तथा जेई के पहुंचने पर भी किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं हुआ। जेई व ग्राम सचिव द्वारा मात्र दो दिनों तक इंजन के माध्यम से गली का पानी तालाब में निकाला गया। इसके बाद डीजल खत्म होने के बाद पंचायती विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी समस्या का समाधान करने के लिए गांव नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर ग्राम सचिव व बीडीपीओ से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पंचायती विभाग के उच्च अधिकारियों से गली में भरे गंदे पानी को निकालने के लिए बिजली की मोनोब्लॉक मोटर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायती विभाग के डायरेक्टर के दौरे को लेकर गया था बाहर : बीडीपीओ
संडील गांव के लोगों की गली में भरे गंदे पानी की समस्या का निदान कराने के लिए पंचायती विभाग द्वारा इंजन के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। इसके लिए ग्राम सचिव व जेई को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। संडील के ग्रामीण मंगलवार को कार्यालय आए थे, लेकिन वे पंचायती विभाग के डायरेक्टर के दौरे को लेकर पटवारी, ग्राम सचिव, जेई को साथ लेकर उनके साथ सरकारी कार्य को लेकर कार्यालय से बाहर गए हुए थे। पंचायती विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाने के लिए डीजल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश शर्मा, बीडीपीओ अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed