फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BCA program started in Hindu Girls College

Jind News: हिंदू कन्या महाविद्यालय में बीसीए कार्यक्रम शुरू

Tue, 11 Jun 2024 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
BCA program started in Hindu Girls College
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से बीसीए प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है। यह तीन वर्ष का प्रोग्राम है। आधुनिक शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में कंप्यूटर पर आधारित कार्यक्रमों एवं कौशल की विशिष्ट महत्ता है। महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. पूनम मोर ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए बीसीए जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्राओं के लिए उनके अपने ही शहर जींद में इस प्रकार के कार्यक्रम उपलब्ध होने से उन्हें जींद से बाहर जाकर महंगी शिक्षा लेने की आवश्यकता नही पड़ेगी। काॅलेज में कंप्यूटर शिक्षा की अहमियत के मद्देनजर अनेक सुविधाएं छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिनमें आधुनिक कंप्यूटर लैब, इंटरनेट एवं वाईफाई की सुविधा, प्रशिक्षित प्राध्यापिका मुख्य हैं। स्त्री शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हिंदू कन्या कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डाॅ. अंशुल सिंगला की अध्यक्षता में समिति की ओर से नए सत्र में प्रविष्टि हेतु अनेक छात्रवृत्तियां एवं फीस में छूट की घोषणा भी की गई है। 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं की भी दाखिले में 100 प्रतिशत फीस माफी का प्रावधान है। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी अथवा राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त होने पर भी 100 प्रतिशत फीस माफ है। अन्य अनेक प्रकार की आर्थिक छूट का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed