फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Battle for life... families forced to live in dilapidated houses

Jind News: जिंदगी के लिए जंग...जर्जर मकानों में गुजर-बसर को मजबूर परिवार

Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Battle for life... families forced to live in dilapidated houses
12जेएनडी16-कानूनगो मोहल्ले में कंडम हालत में मकान। संवाद
जींद। शहर में लगभग 115 मकान जर्जर हालत में है। इनमें कई मकान ऐसे भी हैं जो कि किसी भी समय गिर सकते हैं। इनमें रहने वाले परिवारों के अनुसार पहले यह मकान बारिश में टपकते थे लेकिन अब उन्हें गिरने का डर सताने लगा है। इन मकानों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। शहर में सबसे ज्यादा धड़ा मोहल्ला, काननूगो मोहल्ला, आशरी गेट और तांगा चौक पर जर्जर मकान हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर की कई कॉलोनियों में 70-80 साल पहले बनाए गए यह मकान काफी जर्जर हो चुके हैं। हालांकि उन मकानों में अभी भी काफी परिवार रह रहे हैं। बारिश का मौसम बीतने के बाद शहरवासियों को अब जर्जर मकान के गिरने का खतरा बना गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इनमें से काफी मकानों को कंडम घोषित कर दिया था लेकिन उन मकानों को गिराया नहीं गया। यह जर्जर मकान कभी भी लोगों के लिए जानलेवा बन सकते हैं। कई मकान तो ऐसे हैं जो कि गिरने वाले हैं और उनको किराये पर लेकर कई परिवार रह रहे हैं जिससे कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। शहरवासियों के अनुसार इन मकानों को या तो प्रशाासन गिरा दे या फिर मकान के मालिकों को मुआवजा दिया जाए ताकि वह मकानों की मरम्मत करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सर्वेे कर चुके हैं नप कर्मचारी
उनके दादा के पिता यहां आकर रहने लगे थे। तब से वह भी इसी मकान में रह रहे हैं। इस मकान को बने हुए 100 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। हालांकि मकान जर्जर हो चुका है। इसको लेकर नगर परिषद कर्मचारी कई बार सर्वे कर चुके हैं लेकिन उन्हें मकान की मरम्मत के लिए कोई मुआवजा नहीं मिला है। -प्रीतम, कानूनगो मोहल्ला, जींद

रोजाना रहता था गिरने का डर
पिछले दिनों चली कई दिन बारिश में उनको मकान गिरने का डर सता रहा था। उस समय मकान की छत तो टपक ही रही थी। अब मकान में कई जगह दरारें आई हुई है। मकान के अगले हिस्से का गली की तरफ झुकाव हो गया है जो कि कभी भी गिर सकता है। प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए। -वर्षा, कानूनगो मोहल्ला, जींद
आर्थिक सहायता की मांग
शहर में काफी ऐसे मकान हैं जो कि बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। उनमें परिवार भी रह रहे हैं। परिवार जरूरतमंद है। प्रशासन को चाहिए कि उन परिवारों को मुआवजा दिया जाए ताकि वह मकानों की मरम्मत करवा सके। वहीं आसपास रहने वाले लोगों को वहां से गुजरने में कोई परेशानी न हो। -अतुल चौहान, कानूनगो मोहल्ला, जींद

वर्जन
शहर में कंडम हो चुके मकानों का अगले सप्ताह सर्वे करवाया जाएगा। कंडम मकानों को नोटिस देकर गिराया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, नगराधीश, नगर परिषद जींद

12जेएनडी16-कानूनगो मोहल्ले में कंडम हालत में मकान। संवाद

12जेएनडी16-कानूनगो मोहल्ले में कंडम हालत में मकान। संवाद

12जेएनडी16-कानूनगो मोहल्ले में कंडम हालत में मकान। संवाद

12जेएनडी16-कानूनगो मोहल्ले में कंडम हालत में मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed