फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bath in pandu pinadara

पांडु पिंडारा में पिंड दान कर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

Tue, 09 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद Updated Tue, 09 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
तीर्थ स्थल पर रविवार देर सायं ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए और सोमवार दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस वजह से सुबह के समय शहर में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में प्रत्येक चौक पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। महाभारत काल की यादें संजोए पांडू पिंडारा तीर्थ पर अमावस्या के अवसर पर हरियाणा समेत, दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इस बार सोमवती अमावस्या थी, तो श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। सोमवती अमावस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

तीर्थ स्थल पर जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात रहे और वाहनों को तीर्थ स्थल से दूर पार्क करवाया गया।

एसडीएम योगेश कुमार मेहता व डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने रविवार को ही जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर तीर्थ स्थल पर सुविधाओं का जायजा लिया।

सोमवार को सुबह एसडीएम योगेश कुमार मेहता तीर्थ स्थल पर पहुंचे और वहां सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीर्थ स्थल पर मोटर चलित बोट का प्रयोग किया गया। महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ स्थल पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। डीसी विनय सिंह ने दो दिन पूर्व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर तीर्थ स्थल की सफाई की थी।


डीसी ने स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर सोमवती अमावस्या के बाद भी इस तीर्थ स्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रृद्धालुओं द्वारा बिखेरे गए कचरे को उठाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed