फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Basic education of students will be strengthened under FLS

Jind News: एफएलएस के तहत विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा होगी मजबूत

Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Basic education of students will be strengthened under FLS
जींद। फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) के तहत एनसीईआरटी की तरफ से एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया जाएगा। यह निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा तीसरी के छात्रों में मूलभूत साक्षरता (पठन) और संख्यात्मकता (गणित) कौशल का आकलन करेगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में टीचर एप, एसईआरटी की वेबसाइट पर एफएलएस के अभ्यास पेपर डाल दिए गए हैं जिनका संबंधित शिक्षक बच्चों को अभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन

जिलास्तर से भी पीडीएफ फाइल की ओर से अभ्यास पत्र एबीआरसी के माध्यम से भेजे गए हैं। डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि एफएलएस के राष्ट्रव्यापी महत्व को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की परीक्षाओं में केवल उन्ही प्राथमिक शिक्षकों को रिलीव किया जाए जिनकी ड्यूटी बोर्ड से आई हो। अपने स्तर पर लगवाई गई ड्यूटी मे किसी भी शिक्षक को रिलीव नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केटेगरी सी में आए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाए ओर उसकी रिपोर्ट अधो हस्ताक्षरी को भेजी जाए। बाटम-10 में आए स्कूलों का साप्ताहिक निरीक्षण करके प्रोग्रेस रिपोर्ट एफएलएन जिला समन्वयक को भेजी जाए।
वहीं बाल वाटिका-3 से पांचवी कक्षा के पेपर भी लिंक के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। सभी शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों का अभ्यास करवाना सुनिश्चित करें। एफएलएस के मानकों को ध्यान में रखते हुए यहां कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए भाषा और गणित के कुछ चुनिंदा सैंपल प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न रटने के बजाय समझ पर आधारित हैं।
इसमें बुनियादी साक्षरता इसका उद्देश्य बच्चे की पढ़ने की गति, उच्चारण और अर्थ समझने की क्षमता को मापना है। एफएलएन टूल का प्रयोग करते हुए स्कूल में उपलब्ध जादू का पिटारा या अंकगणित किट का उपयोग करें। सप्ताह में एक बार माक टेस्ट शनिवार को नो बैग डे के दौरान इसी तरह के छोटे टेस्ट लें। बच्चों को रोज़ एक नई कहानी सुनाएं और उनसे बीच-बीच में सवाल पूछें।

वर्जन
एफएलएस के तहत बच्चों का राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण होना है। इसके लिए शिक्षकों को कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना है और उनकी विषयों पर पकड़ मजबूत करना है। विद्यार्थियों को खेल-खेल में शिक्षक बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन, जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article