{"_id":"690651316b653e984e038869","slug":"barsana-village-will-be-a-park-for-women-jind-news-c-199-1-jnd1010-143258-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बरसाना गांव महिलाओं के लिए बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बरसाना गांव महिलाओं के लिए बनेगा पार्क
Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
01जेएनडी25 : एक ग्रांव में डॉ.कृष्ण मिड्डा को सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण।
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शनिवार को हलके के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरसाना गांव में महिलाओं के लिए पार्क बनवाने की घोषणा की। साथ ही, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी व्यक्ति उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं और वह खुद को भी अपने विधानसभा क्षेत्र हर परिवार का सदस्य मानते हैं। निर्जन गांव में पहुंचने पर पिछले दिनों गांव के सरपंच आजाद सिंह के घर हुई चोरी के मामले में आश्वस्त किया कि वह उनका पूरा तन मन से सहयोग करेंगे।
इस मामले में जिन भी व्यक्तियों ने उनके घर घटना को अंजाम दिया है उनको पकड़वाने में पूरा सहयोग करेंगे। जनसभा के दौरान डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने गांव के सभी लोगों को 23 नवंबर को होने वाली उनके बेटे की शादी में सपरिवार शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी गांवों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। खुंगा गांव में स्टेडियम की चार दिवारी, मैरिज पैलेस, वाल्मीकि चौपाल का बरामदा, एससी चौपाल में कमरा, पीने के पाइप लाइन को दुरुस्त करने व विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, पूर्व जिला पार्षद विनोद सैनी, राजेश स्वरूप शास्त्री, एसडीएम जींद सत्यवान मान, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, संबंधित विभागों के अधिकारी और गांवों के सरपंच मौजूद रहे।