फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Barauli inspected Safidon grain market and took stock of the facilities.

Jind News: बड़ौली ने सफीदों अनाज मंडी का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

Sun, 18 Oct 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Barauli inspected Safidon grain market and took stock of the facilities.
18जेएनडी08: सफीदों अनाजमंडी में मोहन लाल बड़ौली धान खरीद का जायजा लेते हुए। स्रोत: प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
सफीदों।हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने सफीदों की अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद, उठान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में फसल खरीद सुचारु रूप से जारी रहे और किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने खरीदी गई फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मंडी में फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को उपज लाने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि खरीद और उठान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जाए। अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें और मंडी में किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मेहनत से तैयार फसल की सुचारु खरीद और समय पर उठान संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, अमरपाल राणा, श्रवण गर्ग, विजयपाल सिंह, सुरेश कौशिक, सक्षम भाटिया, कृष्ण खातला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed