फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baranpur school girls won first place in cricket

Jind News: बड़नपुर स्कूल की छात्राओं ने क्रिकेट में जीता प्रथम स्थान

Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Baranpur school girls won first place in cricket
22जेएनडी21-मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल संजय चौधरी। स्रोत स्कूल
नरवाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़नपुर की छात्राओं ने क्रिकेट में जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्राची और पावनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उचाना ब्लॉक की टीम को जिलास्तर पर प्रथम स्थान दिलवाया। प्रधानाचार्य संजय चौधरी ने बताया कि ब्लॉकस्तर पर प्राची ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली थी जबकि पावनी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इसी के दम पर दोनों छात्राओं का चयन जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। 21 अगस्त को खेले गए फाइनल मैच में उचाना ब्लॉक की भिड़ंत नरवाना ब्लॉक से हुई जिसमें दोनों ने अपने शानदार खेल से टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

छात्राओं की सफलता पर कोच श्रीकांत शर्मा, गुरदेव सिंह, सतीश कुमार और मेघा ने बधाई दी। साथ ही कहा कि प्राची और पावनी ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सरपंच गगनदीप, एमसी प्रधान नानूराम, उपप्रधान कविता देवी, पिंकी देवी, पंच टिंकू, कुलदीप सिंह, नसीब सिंह, प्रोफेसर राजेश, शिक्षाविद धर्मपाल सिंह, डॉक्टर जगबीर, फौजी प्रह्लाद सिंह व सुभाष जांगड़ा ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed