फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Banks closed, empty ATM for cash, people wander, jind news

बैंक बंद, एटीएम खाली, नकदी के लिए भटके लोग

Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Banks closed, empty ATM for cash, people wander, jind news
एसबीआई की शाखा में कैश के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : jind
रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहे। वहीं एटीएम में भी कैश नहीं पहुंच पाने के कारण शहर के ज्यादातर एटीएम खाली पड़े रहे। इससे लोगों को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। अब लोगों की उम्मीद सोमवार को बैंक खुलने के बाद बैंक से कैश मिलने पर टिकी हुई है। नोटबंदी के बाद से बैंकों में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं पहुंच पाने के कारण कैश के लिए आए दिन बैंकों में लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण उपभोक्ताओं की यह मर्ज और बढ़ गई।
विज्ञापन


अर्बन इस्टेट में एसबीआई की शाखा खुली, पर नहीं मिला कैश
लघु सचिवालय के सामने अर्बन इस्टेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच रविवार को खुली रही, लेकिन यहां पर्याप्त कैश नहीं होने से ज्यादातर उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक खुलने के कुछ घंटे बाद ही इस ब्रांच का कैश खत्म हो गया। दोपहर बाद बैंक में कुछ कैश पहुंचा तो बैंक ने उपभोक्ताओं को कैश वितरित किया। 
विज्ञापन


डीसी व एसएसपी ने बाजार में जाकर दुकानदारों को किया कैशलेस के लिए प्रेरित
डीसी विनय सिंह तथा एसएसपी शशांक आनंद ने रविवार को शहर के बाजार में जाकर दुकानदारों को कैशलेस के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीसी व एसएसपी ने सभी दुकानदारों से कैशलेस प्रणाली को अपनाने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों को कैशलेस प्रणाली के फायदों के बारे में कहा कि मोबाइल बैंकिंग से भुगतान करने पर बैंक में जाकर लाइन में लगने के झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही, साथ ही कैश के चोरी होने व नकदी में नकली नोट आने का डर भी नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed