फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bank manager hands over policy papers after being warned to meet CM

Jind News: सीएम से मिलने की चेतावनी पर बैंक मैनेजर ने सौंपे पॉलिसी के कागज

Thu, 19 Feb 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bank manager hands over policy papers after being warned to meet CM
18जेएनडी12-पुरानी अनाज मंडी में धरना दे रहे किसानों को समझाने पहुंची पुलिस। स्रोत किसान
जींद। भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को पुरानी अनाज मंडी में दूसरे दिन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार ने की।
विज्ञापन

जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि बैंक मैनेजर को उचाना में आयोजित रैली में किसानों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने की चेतावनी दी। इसके बाद बैंक मैनेजर ने किसानों की मांग को माना और लिखित में बैंक मैनेजर ने किसानों को कागज दिए। इसके बाद भाकियू ने भी धरने को समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बारूराम रूपगढ़, जयबीर राजपुरा भैण, हिसार के जिला अध्यक्ष सतेंद्र कोथ, अजमेर रामराय, सूरजमल उपप्रधान, रमेश डूमरखा और प्रदीप बीबीपुर ने कहा कि बैंक ने किसानों के खाते से बीमा प्रीमियम राशि काट ली थी लेकिन जब बारिश के चलते फसल खराब हुई तो बैंक ने पालिसी नंबर नहीं दिया। इसके चलते उन्हें फसल खराबा नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई 2025 को उनका बीमा प्रीमियम कटा था। इसके बाद 26 अगस्त के आसपास बारिश से उनकी कपास की फसल खराब हो गई तो उन्होंने बीमा कंपनी के दिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जिस पर उनसे पालिसी नंबर मांगा गया। जब वह पालिसी नंबर लेने के लिए बैंक में आए तो उन्हें टाल मटोल करते हुए कुछ दिन का समय दिया। इसके बाद दिसंबर तक उन्हें चक्कर लगवाए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं करवाया। इसके विरोध में 17 फरवरी से पुरानी अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन भी बारिश के बीच किसान धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed