फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bank employees staged a protest in the city demanding a five-day work week.

Jind News: फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a protest in the city demanding a five-day work week.
27जेएनडी16: पीएनबी के सर्कल कार्यालय के बाहर धरने पर मौजूद बैंककर्मी। संवाद
जींद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के बैंक कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल कर फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर रीजनल अधिकारी राकेश सांगवान की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने शहर में एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण जिले के 250 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। बैंकों में कामकाज बंद रहने से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं लेकिन कई उपभोक्ताओं को शाखाओं से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए लौटना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रधान सुखबीर दहिया ने बैंक कर्मियों को कहा कि सप्ताह में पांच दिन वर्किंग की मांग कोई नई नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से कर्मचारी इस मांग को उठाते आ रहे हैं और 2015 में इस विषय पर सरकार से बातचीत भी हुई थी। इसके अलावा वर्तमान वेतन समझौते में जो एक नवंबर 2022 से लागू है फाइव डे बैंकिंग को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर दहिया ने कहा कि समझौते में शामिल होने के बावजूद सरकार इस पर अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि फाइव डे बैंकिंग लागू होने से बैंक कर्मियों के कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनेगा। जब अधिकांश सरकारी विभागों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है तो बैंकिंग क्षेत्र में इसे लागू न करने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो भविष्य में दो दिवसीय या अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर पीएनबी की रीजनल अधिकारी समेधा गोयत, रामभज लाठर, सुनील, कपिल सिंह मौजूद रहे।


वर्जन
जिलेभर के बैंकों में प्रतिदिन 200 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण यह लेनदेन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। अब बुधवार को सभी बैंकों में यह लेनदेन सुचारू रुप से चलेगा। -अनुपम मरांडी, एलडीएम

27जेएनडी16: पीएनबी के सर्कल कार्यालय के बाहर धरने पर मौजूद बैंककर्मी। संवाद

27जेएनडी16: पीएनबी के सर्कल कार्यालय के बाहर धरने पर मौजूद बैंककर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article