फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bandha Sama in district level folk dance and role play

Jind News: जिलास्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले में बांधा समा

Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bandha Sama in district level folk dance and role play
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कृत करतीं डायट ईक्कस की प्राचार्य डाॅ. विजयलक्ष्मी नांदल
जींद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस में शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों में खंडस्तर पर अव्वल रही टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस की प्राचार्या डाॅ. विजयलक्ष्मी नांदल ने की। प्रशिक्षण के समन्वयक डाॅ. विजय कुमार अहलावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सुनील कुमारी, नीलम संगीत विशेषज्ञ राजकीय उच्च विद्यालय ढाठरथ, डाॅ. राजेंद्र सिंह संगीत प्राध्यापक जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद शामिल रहे। बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से नशामुक्ति, व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की प्रेरणा दी। वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के प्रति भी सचेत किया। हरियाणवी लोक नृत्य के माध्यम से बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति की अनोखी झलक प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास में संयुक्त परिवार का योगदान, लड़के तथा लड़कियों को समान अवसर उपलब्ध करवाना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति आदि का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

हरियाणवी लोक नृत्य प्रतियोगिता में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा ने दूसरा स्थान एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां की टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा की टीम ने दूसरा स्थान एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुआना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed